Aamir Khan does not like to walk the ramp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक काम करने में आमिर हो जाते हैं नर्वस

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:06 AM (IST)
एक काम करने में आमिर हो जाते हैं नर्वस
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान जो काम करते हैं पूरे पैशन के साथ करते हैं। लेकिन एक काम ऐसा भी है जिसे करने में उन्हें शर्म महसूस होती है, वे असहज हो जाते हैं। ये हम नहीं खुद आमिर कहते हैं। वो काम कुछ और नहीं बल्कि मॉडलिंग में रैंप वॉक है। हाल में एक मेंसवियर फैशन कार्यक्रम में नजर आए सुपरस्टार आमिर खान। आमिर ने कहा कि उन्हें रैंप वाक करना पसंद नहीं है, क्योंकि वह रैंप पर तिरछा चलने के दौरान लोगों के अटेंशन से नर्वस हो जाते हैं। उन्होने बताया कि मैंने बस एक बार सलमान खान के ब्रांड बींग ह्यूमन के लिए रैंप वॉक किया है, नहीं तो मैं फैशन शो से दूर ही रहता हूं। मैं रैंप वॉक करने के दैरान छुपा हुआ महसूस करता हूं, वहां हर कोई आपको देख रहा होता है।
(आईएएनएस)
# तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement