ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर करने जा रहे
हैं जो पहले भी आमिर खान को धूम-3 में निर्देशित कर चुके हैं। नायिका के
तौर पर आदित्य चोपडा की पसन्द वाणी कपूर हैं, जिन्हें उन्होंने स्वयं
‘बेफिक्रे’ में निर्देशित किया है, वहीं आमिर खान की पसन्द आलिया भट्ट हैं।
कहा जा रहा है कि इस विवाद ने बडा रूप ले लिया है, जिसके चलते आमिर खान
फिल्म से हाथ खींच सकते हैं। आदित्य चोपडा निर्मित यह फिल्म 2018 दीवाली के
मौके पर प्रदर्शित होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब देखने की बात
यह है कि इन विवाद का अन्त कैसे होता है, क्या आमिर खान फिल्म छोड देंगे
या फिर आदित्य चोपडा इन दोनों नायिकाओं आलिया भट्ट और वाणी कपूर के स्थान
पर किसी तीसरी को ही आमिर खान के सामने लाएंगे।
यह भी पढ़े : लाइव परफॉर्मेंस:इंटीमेट हुए सितारे, शर्म से झुकी निगाहेंयह भी पढ़े : ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!