Aamir can avoid clash with KGF, may knock on Eid weekend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजीएफ से टकराव टाल सकते हैं आमिर, ईद वीकेंड पर दे सकते हैं दस्तक

khaskhabar.com: बुधवार, 17 नवम्बर 2021 4:04 PM (IST)
केजीएफ से टकराव टाल सकते हैं आमिर, ईद वीकेंड पर दे सकते हैं दस्तक
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्म लालसिंह चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में है। इसका कारण यह है कि यह फिल्म लगातार अपनी प्रदर्शन तिथि में बदलाव करती आ रही है। हाल ही में आमिर ने अपनी फिल्म को 11 फरवरी के स्थान पर 14 अप्रैल को प्रदर्शित करने को कहा है। 14 अप्रैल को आमिर का सीधा मुकाबला कन्नड स्टार यश की बहुप्रतीक्षित और सर्वाधिक सफल फिल्म केजीएफ के दूसरे भाग से होने जा रहा है। ऐसे में आमिर खान इस टकराव को टालना ज्यादा मुनासिब समझेंगे। टकराव टालने के लिए ईद के वीकेंड पर आ सकते हैं इस टकराव को टालने के लिए वे ईद के वीकेंड पर दस्तक दे सकते हैं। इसके दो फायदे हो सकते हैं पहला सबसे बड़ा फायदा बॉक्स ऑफिस का मिलेगा। यदि कोई और फिल्म नहीं आती है तो आमिर खान की ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली यह अकेली फिल्म होगी। इस बार ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आ रही है। हालांकि ईद के मौके पर अजय देवगन अपनी फिल्म मेडे को लेकर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म 29 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। इसके बाद अगले सप्ताह अर्थात् 6 मई को साजिद नाडियाडवाला टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती-2 को लेकर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement