Aadar and Anya visit Ajmer Sharif Dargah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्या और आदर ने की अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 4:24 PM (IST)
अन्या और आदर ने की अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत
अजमेर। यशराज फिल्म्स द्वारा लांच किए जा रहे युवा कलाकार आदर जैन और अन्या सिंह अपनी पहली फिल्म ‘कैदी बैंड’ के प्रचार के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह भी गए और फिल्म के लिए प्रार्थना की। मंगलवार को अजमेर शरीफ की अपनी यात्रा पर अन्या ने बयान में कहा, ‘‘मैं बहुत ही आध्यात्मिक हूं और हमेशा कुछ नया करने से पहले ईश्वर का आर्शीवाद लेती हूं। मैंने फिल्म की सफलता और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की।’’ उनके सह-कलाकार आदर भी दरगाह की यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे। दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के पोते ने कहा, यहां मुझे शांति महसूस हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement