Advertisement
4थे दिन आर्टिकल 370 के कारोबार में आई 70% गिरावट

मंडे को धीमी पड़ी 'आर्टिकल 370'
शुक्रवार को 'आर्टिकल 370' ने 6.12 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन से शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म का टिकट 99 रुपये से बढ़कर नॉर्मल रेट्स पर आ गया मगर इसके बावजूद, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने कमाल दिखाया और यामी की फिल्म ने शनिवार को 9.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
शनिवार को बड़े जंप के बाद रविवार को भी 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना जारी रखा। फिल्म ने एक बार फिर से अच्छा जंप लिया और इस बार दहाई का आंकड़ा पार कर लिया। रविवार को 'आर्टिकल 370' के 10.25 करोड़ रुपये कमाए।
पहले वीकेंड में 25.45 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर के आई इस फिल्म ने सोमवार को भी दम तो दिखाया ही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान बता रहे हैं कि चौथे दिन 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी 4 दिन में यामी की फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
शुक्रवार के मुकाबले हल्की है गिरावट
शुक्रवार से रविवार के बीच 'आर्टिकल 370' की कमाई में लगतार जंप आना जारी था। ऐसे में सोमवार को फिल्म की कमाई, रविवार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा कम नजर आ रही है। फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन, तीसरे दिन के मुकाबले करीब 70% तक कम हुआ है, मगर शुक्रवार के हिसाब से ये कलेक्शन 50% से भी कम ही गिरा है।
'आर्टिकल 370' अब मंगलवार से 3 करोड़ की रेंज में ही आगे बढ़ती नजर आएगी। ऐसे में गुरुवार को, एक हफ्ता पूरा होने पर फिल्म का कलेक्शन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा नजर आएगा। करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई मीडियम बजट फिल्म के लिए पहले हफ्ते का ये कलेक्शन बहुत दमदार कहा जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


