21 year after Anil kapoor and tabu reunites-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल और तब्बू ने 21 साल बाद पुराने लम्हों को एक बार फिर दोहराया...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 मई 2018 1:21 PM (IST)
अनिल और तब्बू ने 21 साल बाद पुराने लम्हों को एक बार फिर दोहराया...
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी को लेकर वैसे ही चर्चा में है। दूसरी तरफ अब वे एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए है। अनिल कपूर और एक्ट्रेस तब्बू की इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। ये वीडियो कोरियोग्राफर फराह खान ने पोस्ट की हैं। इसमें अनिल और तब्बू 21 साल पुराने लम्हों को दोबारा दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में तब्बू अनिल कपूर एक ही काउच पर बैठे हैं। तभी अनिल 'विरासत' फिल्म का फेमस गाना 'कितना मधुर है मिलन' गुनगुना रहे हैं। अनिल यह गाना तब्बू को देखकर जैसे ही गाते हैं, तभी तब्बू खिल-खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो के पीछे फराह खान की आवाज साफतौर पर सुनाई दे रही है। बता दें कि अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म 'विरासत' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में न केवल तब्बू और अनिल की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया बल्कि दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसमें तब्बू ने गांव की अनपढ़ लड़की का किरदार निभाया था, जबकि अनिल कपूर विदेश में पढा़ई करने के बाद कैसे पिता की विरासत को संभालते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement