2017: 37 films release date announced, only 4 original, 12 Sequal, 6 biopic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2017 : अब तक 37 फिल्मों की प्रदर्शन तिथि घोषित, सिर्फ 4 मौलिक

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 9:58 PM (IST)
2017 : अब तक 37 फिल्मों की प्रदर्शन तिथि घोषित, सिर्फ 4 मौलिक
वर्ष 2017 में अब तक आने वाली 37 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इन 37 फिल्मों में 12 सीक्वल, 6 बायोपिक, 6 किताबों पर आधारित और 7 रिपीटेशन या यूं कहें विषयों को घुमा फिरा कर बनाई गई और दो रीमेक फिल्में हैं। इन फिल्मों के अतिरिक्त 4 ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी मूल कहानी है अर्थात् इन फिल्मों की कहानी पहले किसी फिल्म में नहीं दिखाई गई है। ऐसा इन फिल्मों के लेखक निर्देशकों का कहना है। यह चार फिल्में हैं लेखक निर्देशक कबीर खान की ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली सलमान खान अभिनीत ‘ट्यूबलाइट’, अक्षय कुमार की नीरज पांडे लिखित व निर्देशित ‘टॉयलेट : एक प्रेमकथा’, ‘क्रैक’ और श्रीदेवी अभिनीत ‘मॉम’। इनमें से नीरज पांडे लिखित निर्देशित ‘क्रैक’ को एक साल के आगे बढा दिया गया है। कारण यह बताया जा रहा है कि वे अक्षय कुमार की ही तीन अन्य फिल्मों को पूरा करने में जुटे हैं, जिसके चलते नीरज पांडे ‘क्रैक’ की पटकथा को तैयार नहीं कर पाए हैं। अब यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित होगी लेकिन इसकी निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की गई है। रणबीर-आलिया बन सकते हैं करीना के सास-ससुर

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement