हिन्दी फिल्मों
में उनकी रेनकोट, एक्शन रिप्ले, गुजारिश, क्यों हो गया ना, कुछ ना कहो,
ढाई अक्षर प्रेम के, शब्द, हम किसी से कम नहीं ऐसी फिल्में रही हैं जो असफल
रहीं। वहीं ताल, जोश, अलबेला, हमारा दिल आपके पास है, खाकी ऐसी फिल्में
रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। उनकी पहली हिट फिल्म संजय लीला
भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और
अजय देवगन ने काम किया था। फिल्म ने उस जमाने में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़
की कमाई की थी। हालांकि इससे पहले उनकी एक और सफल फिल्म ‘ताल’ आई थी। सुभाष
घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में
सफलता प्राप्त करने के साथ ही ऐश्वर्या राय के करियर को गति प्रदान करने
में अहम् भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रातयह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया