lalu attacks modi raj for inflation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू बोले, आज दाल मुर्गी के बराबर महंगी

khaskhabar.com:
लालू बोले, आज दाल मुर्गी के बराबर महंगी
लालू ने गुरूवार को ट्वीट के जरिए केन्द्र सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया,गरीबों के अच्छा जीवन जी पाने की लालसा का मजाक बनाते हुए 15-15 लाख रूपये देने का सपना दिखाया। सोचिए, गरीबों की गरीबी का कितना बेहूदा मजाक बनाया गया। केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे लिखा,100 दिनों में विदेशों से काला धन लाने की गगनचुम्बी बातें करते थे, अब उल्टा हो रहा है देश के मेहनतकशों की गाढी कमाई का सफेद धन विदेश जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने महंगाई बढने पर भी केन्द्र सरकार को अ़ाडे हाथों लेते हुए लिखा,महंगाई रत्तीभर भी कम नहीं हुई। दाल सचमुच मुर्गी के बराबर महंगी हो गई। युवाओं को सालाना दो करोड नौकरियां देने के ताबड-तोड सपने बेचे गए। लालू ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अब विकास की नहीं विनाश की बात कर रही है। किसान कर्ज और वादों के गम के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। यह एक गहरे कृषि संकट का लक्षण है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement