पटना। केन्द्र में राजग के दो साल पूरे होने पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद
ने कहा कि दो साल में सरकार की कहीं कोई ठोस उपलब्धि नहीं दिखाई दे रही है।
केन्द्र सरकार चुनावी वादों के साथ-साथ भारतीय संविधान के मूल्यों की
रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ रही।
उन्होंने मोदी सरकार की एकमात्र उपलब्धियां बताते हुए लिखा,संप्रग की
परियोजनाओं में अपना झूठा महिमामंडन व प्रायोजित कार्यक्रमों में पैसों और
प्रोपेगेंडा के दम पर झूठा मंत्रोच्चार करना।