Kunal Kapoor will be seen in Veeram villain -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीरम में खलनायक भूमिका में दिखेंगे ये अभिनेता

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 6:00 PM (IST)
वीरम में खलनायक भूमिका में दिखेंगे ये अभिनेता
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने पहली बार दक्षिण भारत की किसी फिल्म की ओर रुख किया है। वह आगामी त्रिभाषी ऐतिहासिक फिल्म वीरम में नजर आएंगे। दक्षिण की पहली फिल्म में काम करने के बावजूद कुणाल का कहना है कि उन्हें कोई सांस्कृतिक फर्क महसूस नहीं हुआ। बॉलीवुड और दक्षिण की संस्कृति के बीच के फर्क के बारे में कुणाल ने आईएएनएस से कहा, मुझे दोनों संस्कृतियों में कोई फर्क महसूस नहीं हुआ। इसमें मैंने जो किरदार निभाया है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं निभाया। चंदु चेकावर एक खलनायक है। यह पहली बार है, जब मैं एक भव्य किरदार निभा रहा हूं। इसमें काफी नकारात्मक शेड है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement