khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 6:01 PM (IST)
विद्या बालन का कहना है कि ‘गहनों में मुझे झुमकों
का बहुत शौक है, मेरे पास तरह-तरह के झुमके हैं और ईमानदारी से कहूं तो
मैंने अपने कॉलेज दिनों में पांच रुपये तक के झुमके लिए हैं, भगवान की कृपा
से तब से लेकर मैंने काफी प्रगति की और हर तरह के झुमके पहने। मेरे पास
बचपन में पहली बार पहनाई गईं कान की बालियां भी हैं, जब मेरा कुछ और पहनने
का मन नहीं करता है, तो मैं उन्हें पहनती हूं।’