हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आ रहे
फिल्मकार अनुराग कश्यप को उनके अभिनय के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल
रही हैं। अनुराग का कहना है कि लोग उनकी प्रशंसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि
फिल्म में उनकी पंच लाइन काफी दमदार है।