khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 10:22 PM (IST)
इसके बाद टिस्का उसके निर्देशक के साथ काम करने का अनुभव शेयर करती हुई
बताती हैं कि जब मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मुझे इस फिल्म में रोल
मिला है। तो मेरे दोस्तों ने कहा कि तुम उसके साथ काम कर रही हो। मैंने कहा
हां मैं कर रही हूं तो उन्होंने कहा कि तुम जानती हो उसके साथ काम करना
मतलब शूट के दौरान उसकी खास बनकर रहना होगा। मैंने कहा मुझ इस बारे में
जानकारी नहीं है। मैं रात को सोच रही काम तो करना है यार लेकिन कैसे करुंगी
काम तो मैंने सोचा की उसकी पत्नी से दोस्ती कर लेती हूं। तो मैंने अपना मन
बनाया और मुंबई में शूटिंग शुरू हुई तो सब ठीक चल रहा था। इसके बाद आउटडोर
शुटिंग की बात आई। एक ही होटल की एक ही फ्लोर पर हमारे रूम थे। जैसे-जैसे
ही शूटिंग आगे चली सब कुछ ठीक चल रहा था। तीसरे दिन हमने कुछ अंतरंग सीन
किए क्योंकि हीरो नहीं था तो उसने हीरो की शर्ट पहनी और शूटिंग की और बाद
में मुझ से कहा शाम को मेरे रूम पर आना साथ में डिनर करेंगे और स्टोरी पर
चर्चा करेंगे।