BJP State Working Committee meeting in Jodhpur from today, Chief Minister will do inauguration -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर संभाग में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 30 अप्रैल 2017 10:50 PM (IST)
हर संभाग में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - मुख्यमंत्री
जोधपुर। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का दो दिवसीय मंथन जोधपुर में शुरू हो गया है । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने इस कार्यसमिति का शुभारंभ किया । इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बीजेपी की हर संभाग में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, और जोधपुर संभाग से इसका शुभारंभ हो गया है। उन्होंने रिफाइनरी के मुद्दे को लेकर कहा कि यह राजस्थान के लिए फायदें का सौदा हुआ है, लेकिन अगर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कुछ बयान दिया है, तो वही जाने, हमने तो उनसे कुछ पूछा नहीं। बैठक में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन को और मजबूत करने, बूथ इकाई तक संपर्क और मजबूत कार्य स्थापित करने, कार्य विस्तारक योजना, महासम्पर्क अभियान, केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने के साथ 2018 विधानसभा एवं 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं जीत की विजयी रणनीति पर चर्चा होगी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement