Advertisement
टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई के लिए लॉन्च किया 'हैलोवीन मोड'

इस अपडेट में 'ट्रिक ऑर ट्रीट मोड' भी पेश किया गया है। इसके सक्रिय होने पर किसी व्यक्ति के गाड़ी के पास आने पर विशेष साउंड और लाइटिंग इफेक्ट्स शुरू हो जाते हैं।
कंपनी के मुताबिक, अन्य फीचर्स में फोटोबूथ फंक्शन और वॉयस मैसेजिंग फीचर शामिल हैं। इसके जरिए यूजर्स टेस्ला ऐप से बोलकर संदेश भेज सकते हैं और गाड़ी उस संदेश को अपनी आवाज में सुनाती है।
टेस्ला ने कहा कि ग्राहक देशभर में उसके एक्सपीरियंस सेंटरों पर इन नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं।
कंपनी फिलहाल नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में एक्सपीरियंस सेंटर संचालित कर रही है। इसके अलावा पुणे और अहमदाबाद में उसके अधिकृत कोलिजन सेंटर भी हैं।
इससे पहले अक्टूबर में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्पेसएक्स की टेक्सास स्थित एक फैसिलिटी में रोडस्टर स्पोर्ट्स कार के नए वर्जन को पेश किया था। इस दौरान कार का प्रोटोटाइप कुछ समय के लिए जमीन से हवा में उठता दिखाई दिया था।
मस्क द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में गाड़ी को एक ऊंचे घुमावदार ट्रैक पर चलते हुए दिखाया गया। इसके बाद कार थोड़ी दूरी तक हवा में उड़ी और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गई। इस प्रदर्शन के बाद इसकी तुलना उड़ने वाली कार से की गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


