Samsung Galaxy S10 Series launched in india, see price and features-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज भारत में लॉन्च, ये है कीमत और खासियत

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2019 12:58 PM (IST)
सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज भारत में लॉन्च, ये है कीमत और खासियत
नई दिल्ली। सैमसंग ने बुधवार को अपनी गैलेक्सी सीरीज की 10वीं वर्षगांठ पर भारत में एस सीरीज के गैलेक्सी एस10प्लस, एस10 और एस10ई लॉन्च किए। सैमसंग ने इससे पहले पिछले महीने में सैनफ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में इसे पेश किया था। स्मार्टफोंस में कंपनी की नई इंफिनिटी-ओ स्क्रीन है जिसमें कैमरे के लिए डिस्प्ले में सबसे ऊपर थोड़ी सी जगह छोड़ दी गई है। इसका मतलब यूजर्स को किसी भी प्रकार का निशान नहीं दिखेगा जैसा आईफोन में दिखता है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनदीप सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, गैलेक्सी एस10 की प्रीबुकिंग एस9 से दोगुनी है। एस10 में एलमोल्ड पर दुनिया की पहली इनफिनिटी-ओ स्क्रीन पेश की गई है। गैलेक्सी एस10प्लस के एक टेराबाइट (टीबी) वाले वेरिएंट की कीमत 1,17,900 रुपये, 512 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये और 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये है। गैलेक्सी एस10 के 512 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है, वहीं 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 66,900 रुपये है। गैलेक्सी एस10ई में सिर्फ 128 जीबी का वेरिएंट है जिसकी कीमत 55,900 रुपये है। तीनों स्मार्टफोन्स भारत में बनाए गए हैं और सभी रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर आठ मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी एस10प्लस और एस10 में नए फीचर्स के रूप में वायरलेस पॉवरशेयर और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement