सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज भारत में लॉन्च, ये है कीमत और खासियत
khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2019 12:58 PM (IST)
सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के आईटी और मोबाइल कम्यूनिकेशन डिवीजन के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष डीजे कोह ने कहा, 5.8 इंच डिस्प्ले
वाले गैलेक्सी एस10ई, 6.1 इंच डिस्प्ले वाले गैलेक्सी एस10 और 6.4 इंच
डिस्प्ले वाले गैलेक्सी एस10प्लस में दुनिया की पहली डायनमिक एमोल्ड
डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस10 एचडीआर10प्लस कंटेंट सपोर्ट करता है और स्पष्ट
डिजिटल कंटेंट दिखाता है।
इसकी स्क्रीन के अंदर इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक
फिंगरप्रिंट स्केनर लगाया गया है जो यूजर की थंबप्रिंट की 3डी स्कैनिंग
करता है जिससे बेहतर स्पूफिंग मिलती है और इसमें यूजर का डाटा पहले से
ज्यादा सुरक्षित हो जाता है। गैलेक्सी एस10 और एस10प्लस में ट्रिपल कैमरा
मोड्यूल डिजायन दिया गया है। मुख्य कैमरा 12 मेगापिक्स सेंसर तथा
ड्यूल-एपर्चर लेंस के फीचर से लैस है। गैलेक्सी एस10 मेक इन इंडिया बिक्सबी
विजन के नए और उन्नत वर्जन में आएंगे।