नई दिल्ली। आजकल लगभग सभी कार कंपनियां अपनी चर्चित कारों के ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च कर रही हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बाजार में बढी है। इसी क्रम में महिन्द्रा ने अपनी एसयूवी 500 के एक और वेरिएंट को ऑटोमैटिक कर दिया है। महिन्द्रा ने एसयूवी 500 के डब्लू 6 वेरिएंट को ऑटामैटिक गियरबॉक्स के साथ मुंबई में लॉन्च किया है। इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 14.29 लाख रूपए है।