नई दिल्ली। महिन्द्रा ने अपनी छोटी एसयूवी टीयूवी 300 के दो नए वेरिएंट बाजार में लॉन्च किए है। इन नए वेरिएंट में महिन्द्रा दमदार इंजन लगाए हैं। महिन्द्रा ने इन वेरिएंट को टी 8 और टी 8 ऑटोमैटिक के नाम से लॉन्च किया है। टी8 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.98 लाख रूपए और एएमटी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.72 लाख रूपए है। इन दोनों वेरिएंट में एमहॉक100 डीजल इंजन लगाया गया है। जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है।