होंडा मोटरसाकिल एंड स्कूटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) का
कहना है कि एक्टिवा की जबरदस्त बिक्री से स्कूटर बाजार में कंपनी की
हिस्सेदारी एक प्रतिशत बढकर 56 प्रतिशत हो गई। ज्ञातव्य है कि होंडा ने
जनवरी में 2,10,123 लाख एक्टिवा बेची जबकि पिछले साल इसी माह में 1.98 लाख
एक्टिवा की बिक्री हुई थी। साथ ही होंडा स्कूटर के मॉडल इस महीने सबसे अधिक
बिकने वाले स्कूटर मॉडल रहे। इस तरह से एक्टिवा पांचवी बार बिक्री के
मामले में टॉप पर है। इससे पहले जून, जुलाई और अक्टूबर में भी यह ब्रांड
शीर्ष पर था।