मुंबई। भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट जारी है लेकिन स्कूटरों की बिक्री ने रफ्तार पकड ली है। होंडा मोटरसाइकिल एड स्कूटर इंडिया की सबसे चर्चित स्कूटी होंडा एक्टिवा बिक्री के मामले में एक बार फिर से टॉप पर आ गई है। गौरतलब है कि होंडा एक्टिवा इससे पहले भी चार बार बिक्री के मामले में टॉप पर रह चुकी है। जनवरी माह में एक्टिवा की 2.10 लाख यूनिट्स बेची गई।