फेरारी ने भारत में लॉन्च की नई कार, कीमत 4 करोड रूपए
khaskhabar.com:
यह कार लुक के मामले में तो शानदार है ही लेकिन रफ्तार के मामले में भी इस
कार का कोई जवाब नहीं है। यह महज 3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक
की रफ्तार पकड लेती है। फेरारी की इस कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति
घंटा है।
फेरारी ने अपनी इस कार में कार्बन क्रोमेटिक ब्रेक्स लगाए हैं जो
कि बगैर किसी परेशानी एकाएक कार को रोकने में सक्षम हैं। फेरारी की इस कार
की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.88 करोड रूपए से शुरू है।