Advertisement
धनतेरस पर रखेंगे इन बातों का ध्यान तो नहीं रहेगी धन की कमी

धनतेरस के दिन घर में चांदी के 13 सिक्के रखें और केसर व हल्दी लगाकर पूजन करें। बरकत बढ़ेगी।
धनतेरस पर 13 दीप घर के अंदर और 13 दीप घर के बाहर दहलीज और मुंडेर पर रखें। ऐसा करने से लाभ होगा क्योंकि 13 संख्या धनतेरस के दिन की शुभ संख्या हैं|
धनतेरस को ऐसे पेड़ की टहनी तोड़ कर लाएं, जिस पर चमगादड़ रहते हों। इसे अपने बैठने की जगह के पास रखें, लाभ होगा।
धनतेरस और दीपावली के दिन रसोई में जो भी भोजन बना हो, सर्वप्रथम उसमें से गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। यदि नित्य यह करें तो सर्वश्रेष्ठ है।
धनत्रयोदशी पर श्वेत पदार्थों जैसे चावल, कपड़े, आटा आदि का दान करने से आर्थिक लाभ का योग बनता है।
यह भी ध्यान रखें धनतेरस के दिन
धनतेरस पर अच्छे से देख लें कि घर में कहीं भी मकड़ी के जाले न हों। वास्तु के अनुसार घर में मकड़ी के जाले होना धनआगमन के मार्ग में रुकावट होती है। इसलिए घर के किसी भी भाग में मकड़ी के जाले साफ कर लेने चाहिए।
वास्तु के अनुसार धनतेरस के दिन बाथरुम का दरवाजा बंद रखना चाहिए। इसके अलावा आम दिनों में भी कोशिश करनी चाहिए कि बाथरुम का दरवाजा बंद रहें।
वास्तु के मुताबिक कहा जाता इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा घर में ही रह जाती है और धन लाभ होने में रुकावट होती है।
धनतेरस के दिन उत्तर दिशा का विशेष महत्व होता है। दरअसल उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। इसलिए इस दिन उत्तर दिशा में मोटे पर्दें न लगाएं। ऐसा करने से घर में पैसा आने की दिशा में रुकावट आती है। इसलिए इस दिशा को साफ रखें और हल्के पर्दें ही लगाएं।
धनतेरस से लेकर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में जितने भी नल टपकते हों उन्हें सही करा लें। वास्तु के अनुसार नल से टपकने का मतलब है आपके पैसे का भी पानी की तरह बह जाना।
धनतेरस के दिन कैंची, चाकू चीजें तो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


