khaskhabar.com: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 09:37 AM (IST)
कुछ
मुर्तियों में गणेशजी की सूंड को बाईं को घुमा हुआ दर्शाया जाता है तो कुछ
में दाईं ओर। कुछ विद्वानों का मानना है कि दाईं ओर घुमी सूंड के गणेशजी
शुभ होते हैं तो कुछ का मानना है कि बाईं ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी शुभ
फल प्रदान करते हैं। हालांकि कुछ विद्वान दोनों ही प्रकार की सूंड वाले
गणेशजी का अलग-अलग महत्व बताते हैं। उसके अनुसार- यदि गणेशजी की स्थापना
घर में करनी हो तो दाईं ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी शुभ होते हैं। दाईं
ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी सिद्धिविनायक कहलाते हैं।