Advertisement
दीपावली पर कब करें मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक सबकुछ

दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और पूजा स्थल को अच्छी तरह सजाएं। शाम को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा शुरू करें। मां लक्ष्मी को रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद धूप और दीप जलाकर दोनों की आरती करें। अंत में परिवार की सुख-समृद्धि, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। पूजा पूरी होने के बाद घर के मुख्य दरवाजे और अन्य स्थानों पर दीपक जलाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके जब माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, तब नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली को दीपों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा जुड़ी हुई है।
इससे पहले धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा, जबकि छोटी दिवाली 7 नवंबर को पड़ेगी। इसके बाद 8 नवंबर को दीपावली और लक्ष्मी पूजन होगा। वहीं, गोवर्धन पूजा 10 नवंबर और भाई दूज 11 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


