भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की नई तकनीक, सटीक जवाब चंद मिनटों में
khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 10:11 AM (IST)
कमोबेश एक जैसे सवाल
ज्योतिष कार्यालय चलाने वाले लोग जानते हैं कि एक दिन में एक ही
प्रकार की समस्याओं वाले लोग अधिक आते हैं। इसका कारण यह है कि गोचर में
ग्रहों की जो स्थिति होती है उससे पीडि़त होने वाले लोगों का स्वभाव भी एक
जैसा ही होगा। इसका अर्थ यह नहीं है कि समान राशि या कुंडली वाले लोगों को
एक जैसी समस्याएं होंगी। बल्कि ग्रह योगों की समान स्थिति से समान स्वभाव
की समस्याएं सामने आएंगी। मेरा अनुभव बताता है कि जिस दिन गोचर में चंद्रमा
और शनि की युति होगी तो उस दिन मानसिक समस्याओं से घिरे लोग अधिक आएंगे।
हां, मानसिक समस्याओं का प्रकार, लग्न और अन्य ग्रहों का कारण बदल जाता है।
कोई सिजोफ्रीनिया से पीडि़त हो सकता है तो कोई क्रोनिक डिप्रेशन का मरीज
हो सकता है। किसी को दिमागी सुस्ती की समस्या हो सकती है तो कोई
साइको-सोमेटिक डिजीज से ग्रस्त हो सकता है। इस तरह प्रश्न कुंडली से एक ओर
जातक का विश्लेषण आसान हो जाता है तो दूसरी ओर भूतकाल स्पष्ट करने के बजाय
भविष्य कथन में अधिक ध्यान लगाया जा सकता है।