To know your Future use this impressive Kundali Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की नई तकनीक, सटीक जवाब चंद मिनटों में

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 10:10 AM (IST)
भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की नई तकनीक, सटीक जवाब चंद मिनटों में
जन्म समय समस्या का समाधान हालांकि पिछले कुछ सालों में अस्पतालों में शिशु के जन्म लेते ही अस्पताल स्टाफ नवजात के टैग लगाकर सही जन्म समय उस पर लिख देता है। बावजूद इसके जन्म समय को लेकर कई तरह की उलझनें बनी हुई है। आमतौर पर शिशु के गर्भ से बाहर आने को ही जन्म समय माना जाता है। इसके अलावा माता से नाल के कटने या पहली सांस लेने को भी जन्म समय लेने का मत ज्योतिष में देखने को मिलता है। सही जन्म समय को लेकर हमेशा उहापोह की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में प्रश्न कुंडली ऐसा जवाब है, जिससे जन्म तिथि और जन्म समय के बिना फलादेश किया जा सकता है। भविष्य से जुड़े सवालों का उत्तर पाया जा सकता है। सामान्यतया प्रश्न कुंडली की आयु वार्षिक मानी गई है। प्रश्न कुंडली में लग्न समय निश्चित होता है। प्रश्न कर्ता की चिंताओं की जानकारी चंद्रमा से देखी जा सकती है। प्रश्न कुंडली के लग्न भाव में बली चंद्र की स्थिति निवास, चिंताएं दूसरे भाव में धन, तीसरे भाव में घर से दूर रहने की चिंताएं, चौथे भाव में मकान-पानी से संबंधित परेशानी, पांचवे भाव में संतान, छठे भाव में ऋण, सातवें भाव में विवाह या साझेदारी, आठवें भाव में पैतृक सम्पति या अप्रत्याशित लाभ, नवम भाव में चंद्र लंबी दूरी की यात्राएं दशम भाव में आजीविका, एकादश भाव में आयु-वृद्धि, पदोन्नति, द्वादश भाव में बली चंद्र विदेश यात्रा से जुड़ी चिंताएं होने का संकेत देता है।

अंक ज्योतिष से जानें कैसे प्रेमी है आप?

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement