This Buddhaditya is powerful because of Raja Yoga, his fortune will open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजयोग के चलते ताकतवर है यह बुधादित्य, खुलेगी इनकी तकदीर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 10:51 AM (IST)
राजयोग के चलते ताकतवर है यह बुधादित्य, खुलेगी इनकी तकदीर
बीती 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं जबकि बुध ग्रह कन्या राशि में पहले से विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य कन्या राशि में बुध के साथ युति करके बुधादित्य राजयोग बना रहें हैं। यह राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगा। इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
वृष राशि
बुधादित्य राजयोग वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। इसके प्रभाव से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. व्यापारियों को अधिक मुनाफा होगा। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे सभी को ख़ुशी होगी। इस दौरान वृष राशि के जातकों के जीवन में एशो-आराम और सुख के साधन बढ़ेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कन्या राशि में बना बुधादित्य राजयोग तगड़ा धन लाभ कराएगा। इन्हें अप्रत्याशित तरीके से पैसों की प्राप्ति होगी। जो लोग व्यापार कर रहें हैं, उन्हें बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है। इससे आपके व्यापार और मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी। कमाई के नए रास्ते मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत शुभ फल देगा। बुधादित्य राजयोग के असर से इन्हें करियर और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा लाभ होने वाला है। जो लोग नौकरी पेशे से जुड़े हुए हैं, उन्हें जॉब के नए ऑफर आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही इन्हें राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इन जातकों को कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहें हैं।
मकर राशि
बुधादित्य राजयोग धन-संपत्ति के मामले में मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय लेकर आया है। इन्हें तगड़ा धन लाभ होने के योग हैं। इस दौरान इन्हें किस्मत का पूरा लाभ होगा। इनकी आय में वृद्धि होगी, इनकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों और नौकरी की तलाश में लगे युवाओं में छात्रों को किसी बड़े संस्थान में दाखिले का अवसर मिलेगा, वहीं नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement