फेंग शुई पद्धति नकारात्मक ऊर्जा को खत्म या कम करती है और सकारात्मक ऊर्जा
को बढ़ाती है। फेंग शुई में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे यंत्रों से
वास्तु दोषों का भी हल निकलता है। फेंग शुई में बताए कुछ ऐसे खिलौने भी
हैं, जो आपको खुशहाली का रास्ता भी बता सकते हैं।
पवन घंटियां (विंड
चाइम्स) स्वास्थ्य की मजबूती के लिए घर के प्रवेश द्वार पर वाइंड चाइम्स
लगाएं। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छह छड़ों वाली पवनघंटी लगाने
का सबसे अच्छा स्थान उत्तरी पश्चिमी कोना है। पांच या सात छड़ों वाली
पवनघंटी का इस्तेमाल भी किया जाता है। पांच छड़ें दुर्भाग्य को मोड़ देती
हैं।