रिश्तों में गर्मजोशी एवं प्रेमभाव बनाये रखने के लिए यहां
दिए गए छोटे-छोटे सरल उपाय कारगर सिद्ध हो सकते हैं लेकिन इन उपायों को
करते समय अपने इष्टदेव के प्रति श्रद्धा, मन में पवित्र भाव और विश्वास
बनाए रखना ज़रूरी है वरना अपेक्षित परिणाम मिलना संभव नहीं है। शुक्रवार
के दिन गुप्त रूप से प्रातः स्नान के बाद भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करते
हुए छोटी इलायची के तीन नग अपने शरीर से स्पर्श कराकर सुरक्षित रख लें अथवा
शनिवार के दिन प्रातः इलायची के दाने पीसकर किसी व्यंजन में मिलाकर परिवार
के सदस्यों को खिला दें तो आपसी प्रेम व्यवहार की वृद्धि होने लगेगी।