Some questions that every Hindu should answer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुछ ऐसे सवाल, जिनका जवाब हर हिंदू के पास होना चाहिए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 12:34 PM (IST)
कुछ ऐसे सवाल, जिनका जवाब हर हिंदू के पास होना चाहिए
धर्म से जुडी कई इतनी सामान्य बातें हमारे जीवन में आती हैं या हमसे पूछी जाती है जिनका जवाब हमारे पास नहीं होता। होना भी चाहिए लेकिन ना तो हम उस बारे में कभी सोचते हैं और ना ही जानने की कोशिश करते हैं। सच्चाई यही है कि यदि आप हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं तो कुछ बेहद सामान्यि धार्मिक बातों के बारे में आपको जानना अति आवश्यक है। जैसे मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है या फिर किसी देवालय के बाहर चप्पल क्यों उतारी जाती है? वैज्ञानिक तरीके का जवाब तो हमारे पास फिर भी हो सकता है लेकिन धार्मिक बातों से हम कोसों दूर रहते हैं। आइए जानें ऐसी कुछ बातों के बारे में खास जानकारियां- चप्पल बाहर क्यों उतारते हैं मंदिर में प्रवेश नंगे पैर ही करना पड़ता है, यह नियम दुनिया के हर हिंदू मंदिर में है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि मंदिर की फर्शों का निर्माण पुराने समय से अब तक इस प्रकार किया जाता है कि ये इलेक्ट्रिक और मैग्नैटिक तरंगों का सबसे बड़ा स्त्रोत होती हैं। जब इन पर नंगे पैर चला जाता है तो अधिकतम ऊर्जा पैरों के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement