Solar Eclipse 2018 last surya grahan of year 2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर होगा सूर्य ग्रहण, एक साथ बन रहे हैं कई संयोग

khaskhabar.com: रविवार, 05 अगस्त 2018 3:06 PM (IST)
फिर होगा सूर्य ग्रहण, एक साथ बन रहे हैं कई संयोग
साल 2018 के शुरू होने से अब तक एक सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण लग चुके हैं जिसके बारे में आपको पता ही होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ा था जो भारत के साथ-साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और नोर्थ अमेरिका में दिखाई दिया था। इसके बाद जुलाई में 13 तारीख को सूर्य ग्रहण लगा था, हालांकि इसे भारत में नहीं देखा गया था जिसका प्रभाव भी भारत में कम ही देखने को मिला। इस सूर्य ग्रहण को भारत के अलावा कई देशों में देखा गया था। बात करें चंद्र ग्रहण की तो 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण रहा जो करीब 3 घंटे का था। अब 11 अगस्त को साल का आखिरी यानी एक और सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जी हां, आगामी 11 अगस्त 2018 को साल का चौथा सूर्य ग्रहण लगने वाला है जो आंशिक ही होगा और ये कहा जा रहा है ये साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement