Advertisement
जानिये नमक के पानी से पोछा लगाने का सही तरीका, नकारात्मकता दूर करने का उपाय

वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से जुड़ी नकारात्मक तरंगों को सोखने वाला माना गया है। मान्यता है कि नमक का उचित तरीके से इस्तेमाल करने से घर का वातावरण सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसी वजह से नमक मिले पानी से घर में पोछा लगाने की परंपरा कुछ लोगों के बीच प्रचलित है।
इस तरह तैयार करें नमक का पानी
वास्तु मान्यता के अनुसार पोछे के पानी में सीधे नमक डालने के बजाय पहले पानी में खड़ा समुद्री नमक या सेंधा नमक डालकर उसे अच्छी तरह उबालने की सलाह दी जाती है। नमक पूरी तरह घुल जाने के बाद पानी को अपने आप सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। पानी ठंडा होने के बाद ही इससे घर में पोछा लगाने की बात कही गई है।
पोछे के बाद बचे पानी का क्या करें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार पोछा लगाने के बाद बचे हुए पानी को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे घर के बाहर किसी नाली में बहा देने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि सफाई के बाद बचा पानी घर के भीतर रखने से बचना चाहिए।
Disclaimer: नमक के पानी से पोछा लगाने और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने से जुड़ी बातें धार्मिक आस्था, वास्तु मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इन्हें निश्चित तथ्य या वैज्ञानिक उपाय के रूप में नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


