Advertisement
30 अक्टूबर का पंचांग: शुक्रवार को बन रहा शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 8 बजे से 9 बजकर 24 मिनट तक और यमगण्ड काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में नए शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचा जाता है।
30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात 9 बजकर 18 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर बताया गया है। इस दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा। इसलिए इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित उपाय करके यात्रा की जा सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


