करियर: बिजनेस या नौकरी हर चीज में मिलेगी सफलता
वैदिक ज्योतिष
के अनुसार नजर आ रहा है आप जिस भी नौकरी या व्यवसाय में हैं उसमें पूर्ण
सफलता मिलने की संभावना है। कार्यों की सफलता आपके आत्मविश्वास को
प्रोत्साहन देगी। यदि आप शनि सम्बंधित व्यवसाय (ट्रांसपोर्टेशन, खनिज, तेल,
लोहा इत्यादि) से जुड़े हैं तो आय बेहतर रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की वजह से
यदि परेशानी चल रही है तो उसका समाधान इस साल निकल सकता है। नई कार्य शैली
या तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपका उत्पादन
बढ़ेगा। ध्यान रहे अपने निजी निर्णय किसी के साथ शेयर ना करें नहीं तो धोखा
हो सकता है।