Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 7 to 13 November-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2022 4:37 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह अधिक भागदौड़ के रहते शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से बने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। सुखों में कमी बनी रह सकती है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। विवाह के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में बैचेनी बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य से आपको स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा।
वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियों में आप राहत महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों और संतान को लेकर आ चिंतित रह सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग से स्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से आप परेशान रह सकते हैं। महिलावर्ग को स्वास्थ्य में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता कुछ चिंता वाला बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में कुछ अच्छा होने से मन प्रसन्न होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement