Advertisement
कब रखा जाएगा जुलाई में एकादशी का व्रत, जानिये

योगिनी एकादशी एकादशी निर्जला एकादशी के बाद और देवशयनी एकादशी से पहले आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष के दिन योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी 2 जुलाई को पड़ रही है। इस व्रत को रखने से सभी तरह के पाप से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
योगिनी एकादशी 2024 तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि आरंभ- 1 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजकर 26 मिनट से
आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि समाप्त- 2 जुलाई को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर
योगिनी एकादशी व्रत तिथि- 2 जुलाई 2024
योगिनी एकादशी 2024 पारण का समय- 3 जुलाई 2024 सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक
देवशयनी एकादशी 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ हो जाता है इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। देवशयनी एकादशी के चार माह के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागतें हैं। इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।
देवशयनी एकादशी 2024 तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आरंभ- 16 जुलाई 2024 को रात 8 बजकर 33 मिनट से
आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि समाप्त- 17 जुलाई को रात 9 बजकर 42 मिनट पर
देवशयनी एकादशी व्रत तिथि- 17 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी व्रत 2024 पारण का समय- 18 जुलाई 2024 सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक नोट—आलेख में दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


