know the importance of applying tilak on forehead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माथे पर क्यों लगाया जाता है तिलक, जानिए क्या हैं कारण

khaskhabar.com: रविवार, 15 अप्रैल 2018 12:06 PM (IST)
माथे पर क्यों लगाया जाता है तिलक, जानिए क्या हैं कारण
भारतीय संस्कृति में किसी पूजा-पाठ या किसी मांगलिक कार्य के दौरान माथे पर तिलक लगाते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि बिना तिलक लगाए कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती है। हिन्दू परंपराओं में सिर, मस्तक, गले, हृदय, दोनों बाजू, नाभि, पीठ, दोनों बगल आदि मिलाकर शरीर के कुल 12 स्थानों पर तिलक लगाने का विधान है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर इस तिलक को क्यों लगाया जाता है, आखिर क्या हैं इसके लाभ। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। असल में माथे पर तिलक लगाने की प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। अमूनन ऐसा माना जाता है कि मनुष्य के मस्तक में विष्णु भगवान का निवास होता है, और तिलक ठीक उसी स्थान पर लगाया जाता है। तिलक लगाना देवी मां की आराधना से जुड़ा है। तिलक लगाने के पीछे व्यक्ति की आध्यात्मिक भावना के साथ-साथ दूसरे तरह के लाभ कमाने की भावना भी जुडी होती है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी पूजा या शुभ काम में तिलक लगाने से सिद्धि प्राप्ति की होती है। इतना ही नहीं तिलक देवी मां के आशीर्वाद के प्रतीक रूप में भी माना जाता है। असल में मस्तिष्क के भु-मध्य ललाट में जिस जगह पर तिलक लगाया जाता है इस भाग को आज्ञाचक्र कहा जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement