यह
भी कहा गया है कि जिस घर में गाय की सेवा हो, वहां पुत्र-पौत्र, धन,
विद्या, सुखादि जो भी चाहिए, मिल सकता है। यही मान्यता अत्रिसंहिता में भी
आई है। अत्रि ने तो यह भी कहा है कि जिस घर में सवत्सा धेनु नहीं हो, उसका
मंगल-मांगल्य कैसे होगा?
गाय का घर में पालन करना बहुत
लाभकारी है। ऐसे घरों में सर्वबाधाओं और विघ्नों का निवारण हो जाता है।
जिस घर में गाय रहती है उसमें रहने वाले बच्चों में भय नहीं रहता। विष्णु
पुराण में कहा गया है कि जब श्रीकृष्ण पूतना के दुग्धपान से डर गए तो नंद
दंपती ने गाय की पूंछ घुमाकर उनकी नजर उतारी और भय का निवारण किया। सवत्सा
गाय के शकुन लेकर जाने से कार्य सिद्ध होता है।