शास्त्रों में
लिखा हैं की जब नवजात बछड़े को जब गाय दुलारकर चाटती है तो उसका फेन भूमि
पर गिरकर उसे पवित्र बनाता है और वहां होने वाले समस्त दोषों का निवारण हो
जाता है। यही मान्यता वास्तुप्रदीप, अपराजितपृच्छा आदि में भी आई है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि गाय जहां बैठकर निर्भयतापूर्वक
सांस लेती है, उस स्थान के सारे पापों को खींच लेती है-
निविष्टं गोकुलं यत्र श्वांस मुंचति निर्भयम्।
विराजयति तं देशं पापं चास्याप कर्षति॥