Horoscope Today, 5 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपका रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2019 07:36 AM (IST)
आज का दिन आपका रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष... आज का दिन टिककर काम करने का है। यात्रा प्रवास से परहेज करें और पुराने बकाया काम निपटाने में ही सारा दिन चला जायेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। ऋणों के पुनर्भुगतान की सुविधा मिल सकती है। जीवनसाथी के नाम से किये जाने वाले कार्य में सफलता मिलेगी, लाभ भी मिलेगा। किसी छोटी सी बात से घर में क्रोध बढ़ सकता है। गलतफहमियों को मन में जगह नहीं दें। अर्थ-प्रबंध के लिए किये जा रहे प्रयास सफलता ला सकते हैं। आपके मातृ पक्ष में कुछ समस्यायें हो सकती हैं। वृषभ... आज कार्यभार बहुत अधिक रहेगा। दोपहर तक फुर्सत ही नहीं मिलेगी। कई नये लोगों से मिलना होगा। आजीविका क्षेत्रों में कुछ विशेष करने की इच्छा होगी और उत्साह के साथ जुट जायेंगे। आपको औरों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। आपके किये हुए कार्य को लाभ में बलदने की लिए कुछ अतिरिक्त कौशल की आवश्यकता है। संतान की समस्यायें अभी चलती रहेंगी। कुछ दिन सावधानी से निकालने की आवश्यकता है। पाचनतंत्र से संबंधी विकार परेशान करेंगे, अतः खान-पान में सावधानी बरतें। मिथुन... काम-काज में बहुत सुधार की आवश्यकता है और योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना पड़ेगा। आप परिवर्तन ला तो रहे हैं, परन्तु उसे परिणामदायी बनाना पड़ेगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे आपका अपयश हो। बिना बात का लांछन लग सकता है। जहाँ काम करते हैं, वहाँ सफलता मिलेगी। किसी भी बात का असर आपके काम-काज पर नहीं आयेगा। यदि नौकरी करते हैं तो भी बाॅस प्रसन्न रहेंगे और आपके काम-काज का उचित मूल्यांकन होगा। किसी विवाद से बचिये। सरकारी लोगों से या शत्रुओं से थोड़ी बहुत हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कर्क... आज कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा को व्यावसाय में भी बदल सकते हैं। खान-पान उच्च कोटि का रहेगा। अच्छा हो आप वरिष्ठ भोजन से बचें। शत्रु आपके विरूद्ध कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। आपको हानि नहीं होगी। आप अपनी समस्याओं का सामना करने में सक्षम हैं। आज संतान की किसी प्रमुख समस्या का निवारण करने की स्थिति में आ जायेंगे। इस समय आप स्वयं बहुत अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे और समस्याओं को आगे के लिए टालने की मनोवृत्ति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगेगा और खर्चा भी बढ़ेगा।
सिंह...आपकी राशि से दूसरे कई ग्रह धन प्रदायक हैं और आर्थिक साधन बढ़ाने के साथ-साथ कपड़े और जेवर की इच्छा दे सकते हैं, पर यह काम रूक-रूक कर होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है या नौकरी से संबंधित चिंतायें अधिक होंगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो समय ठीक जायेगा और किसी भी चिंता का निवारण कर पाने में समर्थ हो जायेंगे, थोड़ा सा खर्चा करना पड़ सकता है।
कन्या... आज किसी कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण रहेगा और दावत में भी भाग ले सकते हैं। घर में विशेष परिस्थितियां रहेंगी और किसी कारण से घर में प्रसन्नता का माहौल हो सकता है। व्यवसाय में आज का दिन ठीक रहेगा। आप पराये झगड़े में नहीं पड़ें और कहीं पंचायती भी नहीं करें। आप पर व्यर्थ के आक्षेप आ सकते हैं। नियोजक की तरफ से थोड़ी सी निराशा रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता करनी पड़ सकती है। इन दिनों दवाईयों का खर्चा बढ़ेगा। छोटी यात्रा लाभ दे सकती है।
तुला... आज का दिन बहुत व्यस्त जाने वाला है। बहुत सारे लोगों से मिलना होगा। एक-दो नये लोग व्यवसाय संबंधी बातें कर सकते हैं। किसी भी तरह की भागीदारी से लाभ मिल सकता है। आपकी कार्य प्रणाली इस तरह की है कि पूरा लाभ नहीं मिलता। किसी व्यक्ति को नई जिम्मेदारी देंगे, तो उससे लाभ होना संभावित है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है क्योंकि आप विस्तार योजनाओं में रूचि ले रहे हैं। सावधानी से कार्य करें, कहीं ऐसा नहीं हो कि सारी मेहनत निष्फल हो जाये।
वृश्चिक... काम-काज में काफी प्रगति होगी। नये लोग जुड़ेंगे और आपको लाभ देंगे। आपकी संतान के जिन लोगों से संबंध है, वे आपको लाभ दे सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं, तो भी लाभदायक है और व्यवसाय करते हैं, तो भी बहुत अच्छा समय है। जो नये लोग जुड़ेंगे, उनसे नये विषय में भी चर्चा हो सकती है। आज आपके अधीनस्थ लोगों के काम से थोड़ी सी निराशा हो सकती है। धीरज रखेंगे तो आगे चलकर सब ठीक हो जायेगा। तुलनात्मक दृष्टि से संध्या के बाद का समय ज्यादा अच्छा है।
धनु... आज का आपका राशिचक्र शक्तिशाली है और हर काम में अड़चन होने के बाद भी काम बन जाने की प्रबल आशा मन में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको संशोधन करने की आवश्यकता है। आपकी कार्यप्रणाली मंे भी संशोधन की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं परन्तु आप उनको भुना नहीं पा रहे हैं। नियोजक से संबंध सुधरेंगे। यदि आप व्यवसायी है तो सरकारी लोगों से लाभ होने की उम्मीद है। आज वाहन सुविधा बढ़ेगी। घर की सुविधा के उपकरण खरीदने की योजना बना सकते है।
मकर... आज घर-परिवार के लोग और मित्रों की बड़ी मदद रहेगी। कोई रूका हुआ काम बन सकता है। उधारी का रूपया वसूल तो नहीं होगा परन्तु बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य सी चिंता रहेगी परन्तु आपको उससे भी अधिक चिंता अपने पिता की रहेगी। आज आपका कामकाज अच्छे परिणाम ला सकता है बशर्ते कि आप उसको ढंग से संपादित कर पाये। किसी व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आपको अधिक सुविधा मिल सकती है।
कुंभ... आज का दिन श्रम अधिक करना पड़ेगा, इतना लाभ नहीं होगा। खर्चा भी बहुत अधिक होगा। घर के विवाद शांत होने का नाम ही नहीं लेंगे। आर्थिक लाभ के जो प्रयास आप कर रहें हैं उनके परिणाम एक-दो दिन में आने की संभावना हैं। संतान की समस्या यथावत रहेगी। आपको थोड़ी बहुत कोशिश करनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के अवसर होते हुए भी पूरे भुगतान नहीं मिल पाएंगे। अनावश्य खर्चें होंगे, उन्हें आप रोक नहीं पाएंगे। वात-विकार से परेशान रहेंगे।
मीन...घर में अंशाति का वातावरण रहेगा जिससे निकलना बहुत मुश्किल होगा। क्रोध में कोई बात परेशान कर सकती है। किसी विद्वान या धार्मिक व्यक्ति से मिलना हो सकता है परंतु आपके मन को सांत्वना नहीं मिल पाएगी। दैनिक कामकाज में मन में बहुत उलझन बनी रहेगी परंतु आत्म-विश्वास में कमी नहीं आएगी। पाचन-तंत्र के विकार परेशान करेंगे। किसी खानपान में बहुत परहेज रखें और बिना इच्छा से भोजन ना करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement