Horoscope Today, 25 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 25 अगस्त 2019 10:00 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज का दिन बहुत शुभ जायेगा। किसी एक विषय पर लगातार चिंतन करते रहेंगे। किसी नये स्रोत से धनागम हो सकता है। खर्चा भी बहुत होगा। घर या व्यवसाय में साधारण मतभेद रह सकते हैं। आपने यदि कटु वाणी का प्रयोग किया तो अकेले पड़ जायेंगे। कोई विवाद यथावत चलता रहेगा। आज कुछ घंटें मित्रों में बितायेंगे। वृषभः आज प्रातः से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और उत्साह के साथ दिन का प्रारंभ करेंगे। काम बहुत ज्यादा है और आपको प्राथमिकता तय करनी पड़ेंगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यावसायिक मामलों में सफलता बढ़ेगी। दैनिक आय भी बढ़ेगी। आपको शर्तें कुछ अजीब सी लगेंगी। संतान के लिए शुभ समय है और आप उनकी किसी योजना पर सहमति दे सकते हैं। मिथुनः सरकारी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें समय अच्छा रहेगा और आपका कार्य निष्पादन अच्छे परिणाम लायेगा। संतान के लिए समय अच्छा है, परन्तु उनका अपने काम में मन नहीं लगेगा। आपका खुद का भी थोड़ा-बहुत समय इधर-उधर की बातों में व्यर्थ हो जायेगा। किसी मामले से पलायन की इच्छा पैदा होगी। घर में माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल दिन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement