Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा कैसा, जानिए-सभी राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज का दिन महत्वपूर्ण है, आपके सोचे हुए काम बनेंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी और कामकाज में सहयोग के लिए अन्य लोग भी सामने आएंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में बहुत ही कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिसका लाभ भी मिलेगा। मित्रों की आज बहुत मदद रहेगी। भूमि, भवन या वाहन के मामले में आज काफी रुचि रहेगी। खानेपीने में बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। रक्त विकार से परेशानी हो सकती है। जीवन साथी के कामकाज में लाभ होगा और वे अपने काम को अच्छे ढंग से कर पाएंगे। बड़े लोगों से अच्छी सलाह मिलेगी और वे आपकी हर तरह से मदद करेंगे। संतान की तरफ से संतुष्टि नही रहेगी।
सिंह: समय शानदार बना हुआ है। आज मनमाने ढंग से अपने कामकाज को गति दे सकेंगे और लाभ उठा पाएंगे। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु आपकी इच्छा पर है कि आप उसे करें या ना करें। भागीदारी के मामलों में समय अच्छा जाएगा, लोग सहयोग करेंगे और बाहर के लोग भी आपकी मदद करेंगे। साथी के लिए समय लाभ का बना हुआ है। आज प्रात: से आपके मन में उत्साह रहेगा, संतान के कामकाज से बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई बड़ा निर्णय करना पड़े तो मित्रों को विश्वास में लेकर करें। किसी कानूनी विवाद में सावधानी बरतें, सही कागजों पर ही हस्ताक्षर करें।
कन्या: आज का दिन लाभप्रद है, दैनिक लाभ बढ़ेगा। किसी नये स्रोत से लाभ मिलेगा। घर, परिवार में शांति बढ़ेगी और आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बड़े कुटुम्ब में आपकी राय मानी जाएगी, विरोधी भी आपकी बात का सम्मान करेंगे। आपके जीवनसाथी के लिए यह समय अत्यंत महत्व का बना हुआ है जो तनाव में रहते हुए भी अच्छा काम करेंगें। आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें। बाहर के शहरों से आय बढ़ सकती है। विस्तार कार्यक्रम पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर रहना पड़ सकता है, यद्यपि दैनिक लाभ बढ़ता रहेगा। थकान से बचने के उपाय करें। आज का सारा दिन भागदौड़ में बीतेगा, यात्रा लाभ दे सकती है।
तुला: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आज जो भी सोचेंगे, वह हो जाएगा। लोग सहयोग करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी खास मामले में अनुमान से ज्यादा सफलता मिलेगी। कोई सोचा हुआ काम या तो संतान की मदद से या अधीनस्थ की मदद से समय पर पूरा हो जाएगा। पद-प्रतिष्ठा का लाभ होगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी यश, प्रशंसा हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर असहमति बनी रह सकती है। समय लाभ का बना हुआ है और कामकाज में भी लगातार गति बनी रहेगी। बाहरी सहयोग में थोड़ी सी कमी आ जाएगी।
वृश्चिक: समय भाग्यशाली है। कामकाज में बहुत गति आ जाएगी और नये लोग आपको सहयोग करेंगे। सृजन कार्य में बहुत सफलता मिलेगी। दूर-दूर के लोगों से सहयोग मिलेगा। बाहरी शहरों से ज्यादा लाभ होगा। शत्रु प्रयास करेंगे परन्तु आपके विरुद्ध सफलता नही मिलेगी। घर, परिवार में स्थिति यथावत चलेगी परन्तु बाहर के लोगों का सहयोग पूरा मिलेगा। खर्चा अनुमान से भी ज्यादा रहेगा जिसे पूरा करने के लिए इधर-उधर प्रयास करते रहेंगे। आज मंगल ग्रह बहुत शक्तिशाली हैं और उसके कारण आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। एक बड़ा वर्ग आपका प्रशंसक हो जाएगा।
धनु: समय लाभ का बना हुआ है। आपके कामकाज मेें तेजी आ जाएगी। मित्र लोग सहयोग करेंगे, कामकाज में धन की कोई कमी नही रहेगी। आय का कोई नया स्रोत भी खुलने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के कामकाज में लाभ होगा और वे आर्थिक रूप से ठीक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आप कोई खर्चा भी कर सकते हैं। इसके अलावा किसी ऐसे काम पर भी खर्चा करना पड़ सकता है, जिसे आप नहीं चाहते या जो नियम विरुद्ध है। कोई विशेष काम आज बन सकता है पर उसके लिए अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। कारोबारी यात्रा आज नही करें।
मकर: सोचे हुए काम बना लेंगे। भागदौड़ और यात्रा के योग हैं परन्तु उसे व्यावसायिक यात्रा में बदला जा सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो प्रभाव में वृद्धि होगी और व्यवसाय करते हैं तो विस्तार होगा और दैनिक लाभ बढ़ेगा। साझाभाव से काम करने का लाभ मिलेगा। भूमि या भवन से संबंधित मामलों में किसी अड़चन के कारण समय पर काम नहीं कर पाएंगे। संतान के साथ थोड़ा बहुत मतभेद रह सकता है या मन में कोई असंतोष रह सकता है। खानपान की सुविधा बढ़ेगी और किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आज कई नये लोग आपसे मिलेंगे।
कुंभ: कामकाज में थोड़े दबाव का सामना करना पड़ सकता है, बाधा या भ्रम की स्थिति रह सकती है। घरेलू वातावरण अच्छा नही रहेगा। कोई न कोई चिंताजनक बात रहेगी। आर्थिक लेनदेन में थोड़ा सा दबाव भी रहेगा। भागीदारी के मामलों में एक तरफ तो लाभ होगा, दूसरी तरफ किसी बड़े सहयोग की चर्चा आ सकती है। नौकरी करते हैं तो स्थिति में सुधार होगा और व्यवसाय करते हैं तो विस्तार होगा। इस समय प्रशासनिक दक्षता की आवश्यकता बनी हुई है। नये लोगों को जोडऩे का लाभ मिलेगा। भागदौड़ और यात्राओं का दबाव बना रहेगा।
मीन: बाधाओं के बीच भी कामकाज में लगे रहेंगे। किसी भी अड़चन को हटाने के लिए बहुत परिश्रम करेंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, घर में सुख-सुविधाओं की भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज माता-पिता की तरफ से या अपने से वरिष्ठ लोगों की कृपा मिलेगी, संतान की तरफ से भी सुखी रहेंगे। किसी विवाद में नही फंसे क्योंकि इससे आपकी शांति भंग होगी। आपके प्रभाव में या आपके लाभ में वृद्धि के आसार हैं। तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए भी आप कोई खास उपाय करेंगे। किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी प्रशंसा हो सकती है या आपका नाम एक बड़े वर्ग में जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


