Advertisement
राशिफल 7 सितंबर 2025: सेहत, करियर और रिश्तों पर कैसा रहेगा पितृ पक्ष का पहला दिन

वृषभ
दिनभर आलस्य का प्रभाव रह सकता है। पिता के साथ रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है, लेकिन न्यायिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में होगी।
मिथुन
पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। हालांकि, कुछ जरूरी कार्य अचानक अटक सकते हैं। राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता और मेल-जोल बढ़ेगा।
कर्क
मित्रों के साथ आनंदपूर्ण समय बीतेगा। हालांकि, आपकी कुछ आदतों के कारण आलोचना हो सकती है। समय रहते खुद में सुधार करें। वाहन और मशीनरी पर खर्च होने की संभावना है।
सिंह
आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। दिन मनोरंजन और यात्राओं से भरपूर रहेगा। न्याय संबंधी मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी।
कन्या
आज दिनचर्या में बदलाव करने का समय है। नौकरी में चल रहे मतभेद गंभीर रूप ले सकते हैं। हालांकि, मित्रों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
तुला
रोजगार और आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ आयोजन की योजना बनेगी। हालांकि पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, सावधानी जरूरी है।
वृश्चिक
जरूरी दस्तावेज और कागजात सावधानी से संभालकर रखें। मित्रों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
धनु
नौकरी में बदलाव की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा कम रह सकती है। मन शांति की तलाश में रहेगा। भाइयों से संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर
घर बदलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा पद मिलने की संभावना है, जिससे प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन बहनों से रिश्तों में दूरी हो सकती है।
कुंभ
आपके व्यवहार से कुछ लोग आहत हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में संयम लाना आवश्यक है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। पिता से संबंध बेहतर रहेंगे। कानूनी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।
मीन
वैवाहिक चर्चाएं सफल हो सकती हैं। रोजगार और आजीविका के नए अवसर सामने आएंगे। विदेश यात्रा के संकेत हैं। हालांकि, किसी बड़े खर्च की संभावना भी बन रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


