Do these things for get rid of loan problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बढ़ता ही जा रहा है कर्ज का बोझ, तो करें ये खास उपाय

khaskhabar.com: शनिवार, 10 नवम्बर 2018 11:58 AM (IST)
बढ़ता ही जा रहा है कर्ज का बोझ, तो करें ये खास उपाय
मां लक्ष्मी की कृपा और देवों का आशीर्वाद रहता है तो कभी भी कर्जा सिर पर नहीं होता लेकिन फिर भी कोई जातक कर्जे की मार से परेशान हो तो कुछ खास उपायों से जल्दी ही निजात पा सकता है। कर्ज से तंग जातक सोमवार को एक रूमाल, 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोड़े से चावल तथा थोड़ा सा गुड़ लें और किसी विष्णु-लक्ष्मी मंदिर की मूर्ति के सामने रखकर 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करे। यह प्रक्रिया 7 सोमवार करें तो अनुकूल योग बनने लग जाते हैं और कर्जा संबंधी परेशानियां जल्द दूर होने लगती हैं।

ऐसे जातक मंगलवार को शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल “ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:´´ मंत्र बोलते हुए चढ़ाएं। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बढ जाती है।
अगर कोई जातक लगातार कर्ज से घिरा हो तो उसे प्रतिदिन “ऋणमोचक मंगल स्तोत्र´´ का पाठ करना चाहिये। यह पाठ शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से शुरू करे। यदि प्रतिदिन किसी कारण न कर सके, तो प्रत्येक मंगलवार को अवश्य करे।
ऐसे जातक सर्वप्रथम 5 लाल गुलाब के पूर्ण खिले हुए फूल लें। उसे डेढ़ मीटर सफेद कपड़े पर बिछा लें। इन फूलों को गायत्री मंत्र को 21 बार पढ़ते हुए बांध दें और बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कर्ज से मुक्ति की संभावनाएं बढ जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement