Dhanteras 2019 Buy this Auspicious Things on Dhanteras for Good Luck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Dhanteras 2019: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी होगी मेहरबान

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 7:20 PM (IST)
Dhanteras 2019: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी होगी मेहरबान
यह बात हम सभी जानते है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी मेंं दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी जी के विशेष पूजन का पर्व दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement