Devotees offer prayers at lord shiva temple in india on the last Monday of Sawan month.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सावन के आखिरी सोमवार को आज शिवालयों में भरा शिवभक्तों का मेला

khaskhabar.com: सोमवार, 20 अगस्त 2018 10:27 AM (IST)
सावन के आखिरी सोमवार को आज शिवालयों में भरा शिवभक्तों का मेला
जयपुर। आज श्रावण शुक्ल दशमी सोमवार है। यानी सावन माह का आखिरी सोमवार। आज शिवालयों में शिवभक्तों की अपार श्रद्धा उमड़ पड़ी। जगह-जगह कांवड़ियों की यात्राएं नजर आ रही हैं। कांवड़िये सरोवरों से जल लेकर शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के सोमवार बड़े महत्वपूर्ण होते हैं।सावन के आखिरी सोमवार पर शिवजी का अभिषेक करके और शिवजी के मंत्रों का जाप करके परेशानियों से निजात पा सकते हैं। शिवलिंग पर दूध, जल तथा बिल्वपत्र अर्पित करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। राशि अनुसार मनोकामना पूर्ति के लिए ये उपाय करें, सभी राशि वाले जातक इन चीजों से परहेज रखें, तभी मिलेगा भक्ति का फल। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। व्यर्थ धन खर्च न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। धैर्य रखें। परिवार के साथ समय बिताएं।


आगे देखें किस राशि वाले को शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement