Before lighting the lamp learn its secrets you will be amazed Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 11:00 AM (IST)
दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप
मान्यता है कि असाध्य व दीर्घ बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति के पहने हुए कपड़ों में से कुछ धागे निकालकर उसकी जोत शुद्ध घी में अपने इष्ट के समक्ष प्रज्ज्वलित की जाए तो रोग दूर हो जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि चौराहे पर आटे का चौमुखा घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से चहुंमुखी लाभों की प्राप्ति होती है। नजर व टोटकों इत्यादि के निवारण के लिए भी तिराहे, चौराहे, सुनसान अथवा स्थान विशेष पर दीपक प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। पूर्व और पश्चिम मुखी भवनों में मुख्य द्वार पर संध्या के समय सरसों तेल के दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का विधान अत्यंत प्राचीन है। इसके पीछे मान्यता यह है कि किसी भी प्रकार की दुरात्मा अथवा बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर सकतीं।

[# भूलकर भी नहीं करें जीवन में ये 4 काम]

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement