Miracle! महाकाली का ये चमत्कार जान चौंके श्रद्धालु
khaskhabar.com:
इस
मंदिर के पुजारियों की मानें तो गोंड रानी दुर्गावती के शासनकाल में मां
शारदा और काली की मूर्ति को मंडला से जबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर स्थापित
करने के लिए लाया जा रहा था। उस दौरान रात होने की वजह से मूर्तियों को
रास्ते में रख दिया गया। इसके बाद सुबह होते ही जब उनको ले जाने लगे तो
शारदा देवी की प्रतिमा तो उठ गई, लेकिन काली माता की मूर्ति उस स्थान से टस
से मस नहीं हुई। उसी समय से मां यहीं विराजमान हैं। इसी महिमा की वजह से
करीब पांच सौ साल पुराना माता का ये मंदिर पूरे देश-प्रदेश में विख्यात है।
हालांकि, शारदा देवी को मदनमहल की पहाड़ी पर स्थापित कर दिया गया।